शाहरुख खान ने मालदीव में आबराम से चलवाई जेट स्की- शानदार Pics और Videos वायरल
सुपरस्टार शाहरुख खान को जब भी मौका मिलता है वो अपने परिवार के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं। इस समय उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो कि मालदीव वेकेशन्स की हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान समेत उनका परिवार यानि गौरी खान, सुहाना खान, अबराम और आर्यन नजर आ रहे हैं। लेकिन अबराम और शाहरुख खान की जेट स्की राइड वाली फोटो चर्चा का विषय बना हुई है। इसमें शाहरुख खान अबराम को जेट स्की चलवाते हुए नजर आ रहे हैं...
शाहरुख खान इस समय फिल्मों से ब्रेक लिए हुए हैं और काफी ज्यादा सोच समझकर फिल्में करने के विचार मे हैं। उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications