शाहरुख खान अबराम के साथ पहुंचे डॉक्टर के क्लिनिक..
Shahrukh Khan and abram both spotted at dentist clinic. शाहरुख खान अबराम के साथ पहुंचे डॉक्टर के यहां। देखिए तस्वीर
शाहरुख खान और अबराम बॉलीवुड के सबसे बेस्ट पापा और बेटे की जोड़ी हैं जो हमेशा साथ साथ नजर आते हैं और हर कोई उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाता। हाल में भी दोनों आईपीएल के मैच के दौरान नजर आए और फिर बस छा गए।
शाहरुख खान और अबराम इस बार एक डेंटिस्ट के यहां साथ साथ नजर आए। हालांकि अप्वाइंटमेंट किसके लिए था ये कहना मुश्किल है लेकिन दोनों ही काफी सीरियल लुक में नजर आए। शाहरुख खान और अबराम एक ही रंग की ब्लैक टीशर्ट और पैंट पहने थे।

शाहरुख खान अबराम के सबसे ज्यादा क्लोज हैं और उनके बिना वो कहीं भी नहीं जाते फिर चाहे महीनों की शूटिंग हो या फिर मैच। शाहरुख खान के साथ अबराम भी कुछ कम बड़े स्टार नहीं है। हाल में शाहरुख खान अबराम को स्कूल छोडने के लिए खुद भी जा रहे थे और उनके फैन ने उनकी तस्वीर खींची थी।
शाहरुख खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म द डॉर्फ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म में वो एक बौने इंसान के किरदार में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications