बॉम्बे टॉकीज में शाहरुख-आमिर एक साथ

Shahrukh khan and Aamir Khan together in Bombay Talkies
शाहरुख खान और आमिर खान के बीच भले ही कोई बड़ी दुश्मनी ना हो लेकिन उनके बीच दोस्ती भी नहीं है। आमिर खान एक तरफ जहां सलमान खान के बेहद करीबी हैं वहीं शाहरुख खान सलमान खान को फूटी आंख नहीं सुहाते। ऐसे में दोनों सितारों का एक साथ किसी फिल्म में नज़र आ जाना बहुत बड़ी बात है। लेकिन खबर है कि जल्द ही आप शाहरुख खान और आमिर खान को एक साथ फिल्म बॉम्बे टॉकीज में देखेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान और आमिर खान एक स्पेशल गाने में एक साथ नज़र आएंगे लेकिन दोनों ने इस गाने की शूटिंग अलग अलग की है एक साथ नहीं। गाने की शूटिंग कर रहे कोरियोग्राफर का कहना है कि वो चाहते थे कि दोनों खान एक साथ इस गाने की शूटिंग करें लेकिन दोनों की व्यस्तता के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

आमिर खान ने हाल ही में बॉम्बे टॉकीज फिल्म के गाने की शूटिंग खत्म की है और आमिर के ब्लैक एंड व्हाइट लुक के पोस्टर भी आ गये हैं जिन्हें देखकर आपको भी हैरानी होगी। आमिर खान के मुंह में सिगार लगी है और साथ ही ये तस्वीर भी ब्लैक एंट व्हाइट है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर की वजह बताते हुए निर्देशक दिबाकर बैनर्जी ने कहा कि आमिर का लुक इसलिए ऐसा है ताकि दर्शकों को पुराने सिनेमा की याद आए और इस बात का यकीन हो कि हमारा पहले का सिनेमा कितना रिच था।

आमिर खान के बाद अब शाहरुख खान जल्द ही इस गाने के अपने भाग की शूटिंग करने वाले हैं। बॉम्बे टॉकीज एक बहुत ही स्पेशल फिल्म है जो कि इंडियन सिनेमा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बनाई गयी है। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जोया अख्तर, करन जौहर, दिबाकर बैनर्जी और अनुराग कश्यप। ऐसा फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार हो रहा है जब चार अलग-अलग तरह की फिल्में बनाने वाले निर्देशक एक साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म चारों निर्देशकों की शॉर्ट स्टोरीज पर आधारित है। फिल्म में रानी मुखर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, रणदीप हु्डडा और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारे मुख्य किरदार में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X