#Alert: शाहरूख की ये तस्वीर हो रही है वायरल...अगली फिल्म का #FirstLook?
शाहरूख खान की अगली फिल्म की पहली तस्वीर वायरल हो रही है और लोग इस फिल्म के लिए बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे।
शाहरूख खान की रईस सक्सेस पार्टी शानदार थी लेकिन इस पार्टी से एक तस्वीर वायरल हो रही है। और हर कोई इसे उनकी अगली बौने वाली फिल्म का पहला लुक कह रहा है। हालांकि ऐसा कुछ है नहीं।
दरअसल, डायरेक्टर आनंद एल राय इस पार्टी का हिस्सा थे और शाहरूख ने उनके साथ घुटनों पर बैठकर एक फोटो खिंचवाई जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आपको ऊपर उठाने के लिए ये आदमी कितना भी नीचे झुक जाता है। ढेर सारा प्यार मेरे बौने।

अब ये तो सभी को पता है कि शाहरूख खान की बौने वाली फिल्म सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और वजह बहुत ही छोटी सी है। ये फिल्म पहले सलमान कर रहे थे और उन्होंने छोड़ दी और फिल्म का हीरो एक बौना आदमी है।
शाहरूख खान और आनंद एल राय की ये तस्वीर रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने भी शेयर की और लिखा कि बौना तैयार हो रहा है। गौरतलब है कि फिल्म में शाहरूक खान पर काफी मेहनत की जा रही है। खासतौर से उनके मेकअप पर।
फिल्म का वीएफएक्स का काम शुरू हो चुका है। शाहरूख बौना बनकर कैसे चलेंगे, कैसे हंसेंगे, कैसे बोलेंगे हर चीज़ पर ध्यान दिया जा रहा है। फिल्म अगले साल क्रिस्मस पर रिलीज़ होनी है।


Click it and Unblock the Notifications