शाहरूख खान से एक बार फिर गलती से MISTAKE हो गई....बॉक्स ऑफिस पर बिक जाएंगे!
कब से हर किसी को बस एक ही बात जानने की चिंता थी कि शाहरूख खान की अगली फिल्म का नाम आखिर है क्या। उड़ते उड़ते खबर आई कि फिल्म का नाम है बंधुआ। किसी ने शाहरूख की फिल्म की टीम से किसी को बात करते सुन लिया था।
लेकिन सुनी सुनाई बातों पर इसलिए विश्वास नहीं किया जाता है। क्योंकि सुनने में अकसर गड़बड़ी भी हो सकती है। बंधुआ के साथ भी ऐसा ही हुआ।

दरअसल फिल्म का नाम बंधुआ नहीं, बऊआ है। और सुनने वाले को यही गलती हुई। दोनों एक ही जैसे सुनाई देते हैं। अब फिल्म का नाम बऊआ इसलिए है कि हाल ही में फिल्म की एक तस्वीर लीक हुई जिस पर लिखा है आफिया वेड्स बऊआ।
यानि कि फिल्म में शाहरूख के किरदार का नाम बऊआ है। बऊआ, यूपी, बिहार में प्यार से अपने लड़कों को बुलाया जाता है। अब फिल्म का नाम बऊआ इसलिए भी सटीक लग रहा है कि फिल्म से एक और नाम जुड़ा हुआ था - छिछोरा।
दोनों नामों में थोड़ा सा कनेक्शन बैठाया जा सकता है। इसलिए बऊआ शाहरूख की अगली फिल्म का नाम हो सकता है। लेकिन अब दिक्कत ये है कि शाहरूख खान ना तो छिछोरे हैं, ना ही बऊआ। ऐसे में फिल्म का क्या होगा, पता नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
