आ गया शाहरूख खान की फिल्म का छोटा ट्रेलर....ZERO के साथ होगा 2018 का THE END
Recommended Video

कब से हर किसी को बस एक ही बात जानने की चिंता थी कि शाहरूख खान की अगली फिल्म का नाम आखिर है क्या। तो बस इंतज़ार खत्म। फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया है। और शाहरूख खान की नई फिल्म का नाम है - ज़ीरो। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज़ होगी।
शाहरूख खान ने खुद फिल्म के एक डायलॉग के साथ टीज़र शेयर किया है।
फिल्म को लेकर लोगों में काफी समय से उत्सुकता थी। कुछ दिनों पहले फिल्म के सेट से एक शादी के सीन की तस्वीर लीक हुई थी जिस पर लिखा था बऊफा वेड्स आफिया। इसके बाद माना गया कि फिल्म का नाम बऊआ है।
खैर अब फिल्म के टीज़र से ये तो समझ आ रहा है कि फिल्म एक स्टार और उसके फैन के बीच के रिश्ते को एक बार फिर खंगालने की कोशिश करेगी।

टीज़र का आखिरी डायलॉग ही है हम जिसके साथ खड़े हो जाते हैं, उसकी कीमत बढ़ जाती है। तो बस इंतज़ार करिए, फिल्म की और डीटेल्स बाहर आने का।
जानिए बॉलीवुड में स्टार और फैन पर कितनी फिल्में बन चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications