धड़ाम हुआ ज़ीरो बॉक्स ऑफिस: अब आठ महीने नहीं मिलेंगी शाहरूख खान को फिल्में
शाहरूख खान ने हाल ही में कहा था कि अगर ज़ीरो फ्लॉप होती है तो आठ महीने तक उन्हें फिल्में नहीं मिलेंगी। और फिलहाल तो ज़ीरो बॉक्स ऑफिस के हाल को देखते हुए लग रहा है कि ये बात सच होने वाली है। हालांकि सोचने वाली बात ये है कि शाहरूख खान ने ऐसा क्यों कहा था। शायद, वो कहीं ना कहीं ये बात जानते थे कि फिल्म लोगों से कनेक्ट नहीं कर पाएगी।
और हुआ भी ऐसा ही। हालांकि ज़ीरो के लोगों से कनेक्ट ना हो पाने का कारण शाहरूख खान अपनी स्टारडम में ढूंढ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में शाहरूख खान ने कहा कि लोग मुझे नॉर्मल किरदारों में देखना पसंद नहीं कर पाते हैं। मेरी स्टारडम के कारण, मेरे अंदर के नॉर्मल किरदार लोगों से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं।

शाहरूख खान ने बताया कि मैं जब रोमांटिक फिल्में कर रहा था तो औरतें मुझसे बहुत प्यार करने लगा। उन्हें मैं उतना खूबसूरत लगने लगा जितना मैं हूं भी नहीं। तो अब अगर मैं आम इंसान दिखना चाहता हूं तो मुझे अपने जैसा दिखना बंद करना पड़ता है। इसलिए रब ने बना दी जोड़ी में मैंने मूंछ लगाई तो फैन में अलग मेकअप किया।
मैं अक्सर कन्फ्यूज़ रहता हूं कि कैसा काम करूं। वैसा जैसा कि लोग कह रहे हैं। पर मैं वैसा कभी नहीं मानता हूं। मैं कभी पैसे या स्टारडम के लिए काम नहीं करता हूं। लेकिन लोग इस बात को कभी नहीं मानते हैं। वहीं फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब का कहना है कि लोग सलमान - शाहरूख जैसे लोगों को एक ही किरदार में देखते रहना चाहते हैं। उन्हें एक्सपेरिमेंट करने की इजाज़त ही नहीं है।
वहीं आनंद एल राय ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये फिल्म मेरे लिए इमोशनली बहुत ज़्यादा ज़रूरी है। मैं इन तीन किरदारों से जुड़ा हुआ हूं। अब मैं केवल दुखी हूं क्योंकि ये तीन किरदार मेरे पास से जा चुके हैं।
गौरतलब है कि शाहरूख खान ने कुछ समय पहले, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने पर बात करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि लोगों ने इस फिल्म के साथ ज़्यादा ज़्यादती की और काफी ज़्यादा बुरा और निगेटिव कहा। ये बातें दिल तोड़ देती है।
वैसे जानिए शाहरूख खान की कुछ फ्लॉप फिल्मों के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications













