LEAKED: शूटिंग शुरू हुई नहीं कि वायरल हो गई अगली खान फिल्म की तस्वीरें
शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। और इस फिल्म का पहला शूट शाहरूख खान की शादी से शुरू हुआ है। देखिए तस्वीरें।
शाहरूख खान अपनी बौने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। आनंद एल राय की इस फिल्म का नाम अभी तक तो तय नहीं हुआ है लेकिन इतना तय है कि फिल्म में शाहरूख खान की शादी ज़रूर होगी। कम से कम तस्वीरों से तो यही लगता है।
दरअसल, फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिन पहले शुरू हुई है और लीक हुई तस्वीरों से लगता है कि शाहरूख खान अपनी हल्दी की रस्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब उनकी शादी एक बार फिर से अनुष्का से होगी या कैटरीना से ये तो पता नहीं।

फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिन पहले शुरू हुई है और इसके बाद एक दिन शूटिंग के दौरान सेट की छत ही गिर गई जिसमें शाहरूख खान बाल बाल बचे। लेकिन दो असिस्टेंट डायरेक्टर को चोट आई।
वहीं इस बीच यूरोप के एक अखबार ने शाहरूख खान की मौत की खबर छाप दी थी जिससे सनसनी फैल गई। हालांकि इन सबके बावजूद अगले ही दिन फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
अब जाकर फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल हो चुकी है। फिल्म में शाहरूख खान के साथ कैटरीना कैफ हैं जो अपना ही किरदार निभाएंगी और अनुष्का एक दिमाग से कमज़ोर लड़की का।
जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications