OMG..ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए..इस खान ने लगाया 150 करोड़ का दांव!

शाहरूख खान ने आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही बंधुआ का बजट तकरीबन 150 करोड़ के करीब तय किया है।इसके पीछे एक खास वजह है!

By Prachi Dixit

इस साल बिग बजट की फिल्मों का लंबी कतारें लगी हुई हैं। आमिर खान और सलमान खान के बाद अब शाहरूख खान ने भी अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म के लिए हाई बजट की राशि तय की है। इसकी वजह इस फिल्म में शाहरूख खान का छोटे कद का किरदार है।

मिली जानकारी के अनुसार शाहरूख खान की इस फिल्म का बजट तकरीबन 150 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। इसकी वजह इस फिल्म में इस्तेमाल होने वाला वीएफएक्स का काम है।

शाहरूख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी प्रमुख किरदार में दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म की कहानी को मेरठ से होते हुए विदेश तक जाएगी। कुल मिलाकर शाहरूख के किरदार का सफर देश से विदेश की तरफ बढे़गा।

Shahrukh Khan,Aanand L Rai

गौरतलब है कि शाहरूख खान इस फिल्म के वीएफएक्स के लिए इंटरनेशनल वीएफएक्स की टीम का चयन कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के कुल बजट का 40 प्रतिशत शाहरूख के किरदार को छोटे कद में दिखाने पर लगाया जाएगा।

महज 150 करोड़ की फिल्म से वह पहली बार बतौर निर्माता और एक्टर जुड़े हैं। बहरहाल,बिग बजट के लिहाज से यह साल काफी अहम होने वाला है। आने वाले दो साल में कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X