भूतनाथ रिटर्न्स में रणबीर के पापा बने शाहरुख खान!

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म भूतनाथ में अमिताभ बच्चन ने भूत का किरदार निभाया था और शाहरुख खान ने फिल्म में एक मेहमान भूमिका निभाई थी। अमिताभ जिस बंगले में रहता था उस घर में बतौर किरायेदार शाहरुख खान की फैमिली रहने आती है और शाहरुख के बेटे से अमिताभ बच्चन यानी की भूतनाथ की दोस्ती हो जाती है। अब पूरे पांच साल बाद भूतनाथ फिल्म के सीक्वल यानी भूतनाथ रिटर्न्स में भी शाहरुख खान एक छोटे से किरदार में नज़र आ सकते हैं। खबर के अनुसार शाहरुख खान का बेटा बड़ा हो गया है और अमिताभ वापस उससे मिलने आया है। खबरों की मानें तो शाहरुख खान के बेटे का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है।

फिल्हाल अभी तक इस खबर को लेकर किसी भी तरह की कोई कंफरमेशन नहीं मिली है लेकिन खबरों की मानें तो भूतनाथ रिटर्न्स में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी एक बार फिर से वापसी कर रही है। कुछ ही दिनों पहले ये खबर आई थी कि शाहरुख खान के साथ किसी अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करने से अमिताभ बच्चन ने मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि ये सही वक्त नहीं है। लेकिन साथ ही अमिताभ ने ट्वीट करके शाहरुख खान के साथ एक्टिंग करने की इच्छा भी जताई और कहा कि वो चाहते हैं कि जल्द ही उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिले।

आखिरकार भूतनाथ रिटर्न्स में शाहरुख खान के आने से अमिताभ बच्चन की ये ख्वाहिश भी पूरी हो ही गयी। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान इससे पहले कई फिल्मों में एक साथ नज़र आ चुके हैं और दर्शकों को इन दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखना काफी भाता भी है। शाहरुख और अमिताभ इससे पहले फिल्म मोहब्बतें, कभी अलविदा ना कहना, कभी खुशी कभी गम जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ नज़र आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X