ओपरा से साथ पार्टी में बॉलीवुड ने मचाई धूम
अमेरिकी टॉल्क शो क्वीन ओपरा विन्फ्रे का मुंबई पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत में बॉलीवुड भी पिछे नहीं था। उनके सम्मान में दी गई पार्टी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, इमरान खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या रॉय, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी हॉलीवुड की इस स्टार से मिलकर काफी खुश नजर आए।
ओपरा यहां अपने नए शो नेक्स्ट चैप्टर की शूटिंग के लिए आईं हैं। इस शो की शुरूआत जयपुर से की जाएगी। पार्टी में वह संतरे रंग साड़ी में सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुईं थी। हर कोई ओपरा से मिलने को बेताब नजर आया किसी। बॉलीवुड में ओपरा सबसे पहले ऐश की बेटी से मिलने गईं। दरअसल 2005 में ऐश ओपरा के शो में गईं थी। उसके बाद 2009 में जब ऐश की शादी हो गई तो ओपरा ने अपने शो में अभिषेक और ऐश दोनों को इनवाइट किया था।
पार्टी के बाद सितारे अपने ट्विटर पर ओपरा से मिलकर हुई खुशी को भी नहीं छुपा सके सबसे पहले तो बिग बी ने सबसे पहले ट्विट किया ओपरा हमारे घर आई उन्होंने सभी से मुलाकात की, और सबसे नन्हे सदस्य को आशिर्वाद दिया। फिर मैं उन्हें खुद पार्टी में लेकर गया वो साड़ी में काफी आकर्षक लग रहीं थी।
लारा दत्ता ने ट्विटर पर लिखा कि वो ओपरा से मिलने को बेताब हैं बाद में उन्होंने ओपरा के साथ क्लिक की गई अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।
शाहरूख ने कहा उनसे मिलकर मेरा दिन बन गया अब मैं अपने काम अच्छे से शुरू कर सकता हूं मेरा दिन बनाने के लिए शुक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications











