अमिताभ बच्चन ही हैं बॉलीवुड के असली डॉन: शाहरूख खान

Shahrukh Khan, Amitabh Bachchan
भले ही शाहरूख खान डान 2 लेकर रूपहले पर्दे पर आज कदम रख रहे हैं लेकिन बॉलीवुड के असली डॉन तो अमिताभ बच्चन ही हैं। यह कहना है खुद बादशाह खान शाहरूख का।

जिन्होंने अपना हाल ए दिल अपने चाहने वालों के बीच पटना में पेश किया और कहा कि वो इसलिए अमिताभ बच्चन का तहे दिल से सम्मान करते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की पहली डॉन फिल्म 1978 में पर्दे पर आयी थी। जिसमें अमिताभ बच्चन का डबल रोल था। आज भी इस फिल्म को लोग बहुत रोचकता से देखते हैं। फिल्म में अमिताभ और जीनत अमान की जोड़ी थी।

शाहरूख खान ने कहा कि अमिताभ साहब तो बहुत बड़े एक्टर हैं, मैं तो उनके पैरों की धूल भी नहीं। निर्देशक प्रकाश झा की छत्रछाया में पटना पहुंचे शाहरूख खान ने पटनावासियों से पिछली बार ना पहुँचने के लिए माफी मांगी।

गौरतलब है कि फरहान अख्तर के निर्देशन में बनीं डॉन 2 आज रूपहले पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा बोमन ईरानी और लारा दत्ता मुख्य किरदारों में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X