जब बच्चों से हार गये अमिताभ-शाहरूख

अमिताभ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर मंगलवार को लिखा, "पनामा..समुद्र..और जेट स्की पर छोटे बच्चों से मात खा गया। अमिताभ के घर पर छोटे बच्चे मतलब नवासा अगस्त्य, नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या से हैं।
तो वहीं बादशाह खान ने अमिताभ के ट्विट पर जवाब दिया "सर, कल (बुधवार) थोड़ा वक्त निकालिए। हम क्यों न एक छोटा सा फिफा करें..मैं भी इधर कुछ दिनों से बच्चों के साथ वीडियो गेम खेलते हुए बार-बार मात खाकर थक गया हूं।"
शाहरूख तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के लविंग पापा है। मालूम हो कि किंग खान और अमिताभ बच्चन दोनों के संबंध काफी करीबी हैं।
दोनों के परिवार में काफी अच्छी दोस्ती हैं और जब दोनों में से किसी को भी वक्त मिलता है तो दोनों एक-दूसरे के घर जाना पसंद करते हैं। तो वहीं अब शाहरूख के बेटे आर्यन और अमिताभ के नवासे अगस्त्य में काफी अच्छी मित्रता हो गयी है क्योंकि दोनों लंदन में एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications