KHAN सुपरस्टार के बाद शाहरुख भी रिजेक्ट.. बिग बजट फिल्म.. अब होगी डिब्बाबंद!
अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा पर बन रही बॉयोपिक फिल्म 'सैल्यूट' एक बार फिर खबरों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के लिए सिद्धार्थ रॉय कपूर की 'सैल्युट' को रिजेक्ट कर दिया। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद आमिर महाभारत पर ही फोकस करना चाहते हैं।
वहीं, आमिर के घिसकते ही प्रियंका चोपड़ा ने भी इस प्रोजेक्ट से पैर पीचे खींच लिए। उसके बाद अफवाह उड़ी की फिल्म में आमिर खान की जगह शाहरुख खान ने ले ली है। लेकिन शाहरुख ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने यह फिल्म करने के लिए हामी नहीं भरी है और वे इस समय सारा ध्यान 'ज़ीरो' पर देना चाहते हैं।

बहरहाल, कहीं ना कहीं अब यह बिग बजट फिल्म काफी मुश्किल में फंस चुकी है। या तो अब निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर को फिल्म की पूरी कास्ट नए सिरे से तलाशनी होगी। या तो फिल्म डिब्बाबंद हो जाएगी।
बहरहाल, यहां जानें और कौन सी फिल्में हैं.. जो सुपरस्टार्स होते हुए भी कभी नहीं बन पाईं-


Click it and Unblock the Notifications