फिल्म रिलीज से पहले बेटी सुहाना खान संग साई बाबा की शरण में पहुंचे शाहरुख खान, वीडियो आया सामने

Shahrukh khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनो अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर अलग ही उत्साह बना हुआ है, रिलीज के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर भी अपनी फिल्म को लेकर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में किंग खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह फिल्म रिलीज से पहले साई बाबा की शरण में पहुंचे हैं।
शाहरुख खान पहुंचे साई बाबा की शरण में-
किंग खान इन दिनों अपनी फिल्म डंकी की सफलता के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से कुछ दिनों पहले शाहरुख खान शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं।
इस दौरान उनकी लाडली बेटी सुहाना खान भी उनके साथ दिखाई दीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, शाहरुख खान काले चश्मे और उसी कलर की हुड वाली जैकेट के साथ अपनी पहचान छिपाते हुए देखा गया था।
VIDEO | Bollywood actor @iamsrk visited Mata Vaishno Devi shrine earlier today. pic.twitter.com/HbjW0YczUC
— Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2023
इस दौरान एक्टर अपनी सिक्योरिटी गार्ड से घिरे हुए और अपनी मैनेजर के साथ दिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने आज पहले माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए।"
इससे पहले किंग खान जम्मू के कटरा में मौजूद माता वैष्णो देवी के मंदिर में मत्था टेकने के लिए गए थे। डंकी की रिलीज से पहले शाहरुख भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस शाहरुख खान के वीडियो को देखकर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
शाहरुख खान की फिल्म डंकी-
शाहरुख खान फिल्म डंकी का बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सलार से मुकाबला होगा। फिल्म, क्रिसमस के अवसर पर 21 दिसंबर, 2023 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी हैं। फिलहाल किंग खान के फैंस को उम्मीद है कि डंकी भी सिनेमाघरों में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications