शाहरुख खान की 'पठान' से आई बड़ी खबर, 15 दिसंबर से फिर शुरु होगी दमदार फिल्म की शूटिंग!

सुपरस्टार शाहरुख खान बीते कुछ समय से कितने परेशान थे ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उनको लेकर कई सारी खबरें सामने आईं थीं। इसी के चलते उन्होने अपनी पठान की शूटिंग बीच में ही रोकने का फैसला किया था और पूरा ध्यान आर्यन खान की रिहाई पर लगाया था। लेकिन पठान से जो खबर सामने आ रही है वो शाहरुख खान के फैंस को राहत देने का काम करने वाली है।

जी हां इस फिल्म की शूटिग के लिए दोबारा शाहरुख खान सेट पर लौटने वाले हैँ। खबर है कि शाहरुख खान इसी महीने 15 तारीख से फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरु करने जा रहे हैं।

pathan, shahrukh khan, पठान, शाहरुख खान

इस फिल्म का इंतजार लोगों को काफी समय से है और इसको शाहरुख खान की कमबैक फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। इससे ये बात साफ है कि शाहरुख खान किसी तरह की गलती इस फिल्म में करने नहीं नजर आने वाले हैं।

स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है

स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है

खबरों की मानें तो शाहरुख खान पठान के साथ दो फिल्मों पर एक साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान की ये दो फिल्में राजकुमार हिरानी और एटली की फिल्में हैं। फिलहाल इन दोनों की फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

ईद के मौके पर रिलीज की जा सकती है

ईद के मौके पर रिलीज की जा सकती है

शाहरुख खान की पठान फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2022 में ईद के मौके पर रिलीज की जा सकती है। इसके साथ ही एटली की फ़िल्में शाहरुख़ खान के अपोज़िट नयनतारा को लीड रोल मिल सकता है।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

हालांकि कुछ समय पहले सूत्रों ने कहा था कि नयनतारा ने फिलहाल इस फिल्म के लिए हां नहीं की है। फिल्म पठान के विलेन की अगर बात करें तो इसमें अभिनेता जॉन अब्राहम एक बड़ा धमाका करते नजर आने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

जॉन अब्राहम के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण हैं जो कि शाहरुख खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को यशराज प्रोडक्शन बना रहा है और काफी बड़े बजट की फिल्म है।

दमदार कैमियो

दमदार कैमियो

सलमान खान एक छोटा सा मगर काफी दमदार कैमियो इस फिल्म में देखने को मिलने वाला है। ऐसी खबरें आईं थीं कि शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर 3 का कनेक्शन देखने को मिलने वाला है।

रॉ एजेंट की भूमिका में हैं

रॉ एजेंट की भूमिका में हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की पठान जहां से खत्म होगी उसके आगे की कहानी सलमान खान की टाइगर 3 में दिखेगी। इसका एक कारण ये भी है कि दोनों सितारे एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X