''ईद नहीं तो क्या.. शाहरूख खान को HOLIDAY मिल ही गई.. फिल्म होगी रिलीज..''
गौरी शिंदे की फिल्म का जो बॉलीवुड फैंस इंतजार कर रहे हैं.. उनके लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान- आलिया भट्ट की यह फिल्म अब इसी साल रिलीज होने वाली है। और इसके लिए 2 अक्टूबर की डेट फाइनल की जा रही है।
शाहरूख, आलिया के अलावा.. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर, अंगद बेदी और अली जफर भी मुख्य किरदारों में हैं। दरअसल, विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' को अगले साल के लिए पोस्टपोंड कर दिया गया है। लिहाजा, माना जा रहा है कि अब गौरी शिंदे रंगून की डेट पर अपनी फिल्म रिलीज कर देंगी।
'शाहरूख खान अब मेरे लिए कंपिटिशन नहीं हैं....'- सलमान खान
बता दें, 3 अक्टूबर फिलहाल और कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसीलिए शाहरूख- आलिया की इस फिल्म को काफी फायदा मिल सकता है।
इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया था कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि आलिया 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल। बहरहाल, हमें तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
यहां देखिए शाहरूख- आलिया की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













