First LOOK: शाहरूख खान- आलिया भट्ट की फिल्म 'Dear ज़िंदगी'.. सुपर क्यूट
आखिरकार वह दिन आ ही गया जब हमें इस सुपर क्यूट फिल्म की पहली झलक मिल गई। जी हां, हम बात कर रहे हैं गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डियर जिंदगी' की। फिल्म का फर्स्ट लुक आज रिलीज कर दिया गया। आलिया भट्ट ने ट्विटर पर इसे खास अंदाज में शेयर किया है।

फिल्म सूत्रों की मानें तो डियर जिंदगी नवंबर में रिलीज़ हो सकती है। फिल्म में शाहरूख खान बने हैं आलिया भट्ट के लव गुरू। इस फर्स्ट लुक में भी आप देख सकते हैं कि किंग खान थोड़े गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं। शाहरूख, आलिया के अलावा.. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर, अंगद बेदी और अली जफर भी मुख्य किरदारों में हैं।
''शाहरूख खान, सलमान खान बॉलीवुड पर राज करते हैं.. इसकी भी वजह है....''
इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया था कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि आलिया 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल। बहरहाल, हमें तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
खासकर इस फर्स्ट लुक के बाद तो हम बेसब्र हैं। उम्मीद है गौरी शिंदे जल्द ही फिल्म से जुड़ी कुछ और बातें भी फैंस के सामने लाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
















