TEASER: आलिया की बात पर.. शाहरूख का एक्सप्रेशन.. ऊफ्फ्फ.. #Dear Zindagi
यहां देंखे डियर जिंदगी का तीसरा टीजर। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरूख खान हैं। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।
शाहरूख खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'डियर ज़िंदगी' का तीसरा टीज़र भी रिलीज़ हो चुका है , जहां शाहरूख- आलिया गाने में बात करते दिख रहे हैं। यब वाकई शानदार है। कोई शक नहीं कि यह फिल्म साल 2016 की सबसे क्यूट और रिप्रेशिंग फिल्म होगी।
''शाहरूख से कोई मतलब नहीं.. हमने जो प्लान किया, वही करेंगे..''
फिल्म में शाहरूख खान आलिया के गुरु बने हैं। जबकि आलिया एक फिल्म मेकर के किरदार में हैं.. थो़ड़ी कंफ्यूज, थोड़ी परेशान। लेकिन यह फिल्म काफी जिंदादिल होगी, यह तो आप टीजर देखकर ही समझ जाएंगे। इस टीजर में फिल्म बाकी 2 किरदार.. कुणाल कपूर और अंगद बेदी की झलक भी आपको मिलेगी।
अब ये टीज़र इतना दिलचस्प है कि आपको अगले टीज़र का इंतज़ार ज़रूर रहेगा। आप देखिए यहां डियर ज़िंदगी TAKE 3..
यहां देंखे फिल्म डियर जिंदगी का तीसरा टीजर-


Click it and Unblock the Notifications
