स्टार्स के चहेते डायरेक्टर का बर्थडे बैश..पहुंचे शाहरुख से लेकर रणबीर-दीपिका तक
शाहरुख खान और आलिया भट्ट सहित कई स्टार्स इम्तियाज अली की बर्थडे बैश में पहुंचे।
कहना गलत नहीं होगा कि इम्तियाज अली बॉलीवुड स्टार्स के फेवरिट डायरेक्टर्स में से हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है । कल इम्तियाज अली के 46वें जन्मदिन के मौके पर उनके साथ काम करने वाले स्टार्स भी पहुंचे । आपको बता दें कि इम्तियाज अली जब वी मेट, सोचा ना था, लव आज कल, कॉकटेल, हाइवे, रॉकस्टार, और तमाशा जैसी खूबसूरत फिल्में बना चुके हैं।
उनके साथ जो एक स्टार एक बार काम कर ले बार बार करना चाहता है। इम्तियाज अली की अगली फिल्म जब हैरी मेट सेजल है जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी।

इम्तियाज अली के जन्मदिन के मौके पर कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे और साथ में पार्टी की। इसके बाद शाहरुख खान ने जब हैरी मेट सेजल के टीजर की प्राइवेट स्क्रीनिंग भी रखी जिसमें अनुष्का शर्मा भी नजर आईं।
बहराहल आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











