..................... Shahrukh Khan and Akshay Kumar In Forbes List - Hindi Filmibeat

Wah.. इस लिस्ट में शाहरूख खान, अक्षय कुमार शामिल.. पैसे का खेल!

By Neeti

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार विश्व के ऐसे सिलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने वर्ष 2016 में सर्वाधिक कमाई की। फोर्ब्स की इस लिस्ट में टॉप पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट हैं जिनकी कमाई 17 करोड़ डॉलर रही।

Shahrukh Khan, Akshay Kumar

शाहरुख खान 33 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस लिस्ट में 86वें नंबर पर हैं जबकि अक्षय कुमार 31.5 मिलियन डॉलर के साथ 94वें नंबर पर रहे। शाहरूख के बारे में फोर्ब्स ने कहा कि किंग खान अभी भी बॉलीवुड पर राज करते हैं। साथ ही वह दर्जनों ब्रांड के विज्ञापन से भी कमाते हैं।

सलमान को करनी थी फिल्म.. शाहरूख को मिल गई.. और बन गए BEST एक्टर

हालांकि अक्षय कुमार 76वें नंबर से फिसलकर 94वें स्थान पर पहुंच गए हैं, लेकिन अक्षय बॉलीवुड के सबसे व्यस्त मुख्य कलाकारों में से हैं और उन्होंने तीन हिट फिल्मों के साथ अच्छी कमाई की। साथ ही अक्षय ने मोटरसाइकिलों और गोल्ड लोन कंपनी समेत कई उत्पादों के विज्ञापन से भी अच्छी कमाई की।

फोर्ब्स ने कहा कि सर्वाधिक कमाई करने वाले विश्व के 100 सिलेब्रिटी ने जून 2015-2016 में पांच अरब 10 करोड़ डॉलर का प्रि-टैक्स भुगतान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X