..................... Shahrukh Khan, Ajay Devgan and Salman to attend Rohit Shetty party, रोहित के खास मेहमान- शाहरुख, अजय, सलमान - Hindi Filmibeat

रोहित के खास मेहमान- शाहरुख, अजय, सलमान

Salaman Khan, Shahrukh Khan and Ajay Devgan
निर्देशक रोहित शेट्टी की बहन महक शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। महक शेट्टी की शादी डिजाइनर नवीन शेट्टी के साथ हो रही है और इस शादी में शामिल होने के लिए रोहित ने बॉलीवुड के कुछ खास मेहमान बुलाए हैं। इन खास मेहमानों में शामिल हैं शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन। यानी की सन ऑफ सरदार और जब तक है जान के लीड एक्टर।

बॉलीवुड में सभी जानते हैं कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सभी बड़े बड़े सितारों के बेहद करीब हैं। चाहे वो शाहरुख खान हों या फिर सलमान खान। साथ ही रोहित अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार के अच्छे दोस्त भी हैं। इसीलिए ये उम्मीद की जा रही है कि ये तीनों रोहित शेट्टी की पार्टी में शामिल होंगे। रोहित और शाहरुख फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के सेट पर दोस्त बने थे और अपनी बहन की शादी के चलते रोहित ने कुछ समय के लिए फिल्म की शूटिंग टाल दी थी।

शाहरुख खान फिल्हाल तो मुंबई से बाहर अपनी फिल्म जब तक है जान का प्रमोशन कर रहे हैं लेकिन रोहित की पार्टी में शामिल होने के लिए वो मुंबई जल्द आएंगे। दूसरी तरफ पूरी इंडस्ट्री में अजय देवगन रोहित के सबसे करीबी दोस्त माने जाते हैं रोहित ने अपने करियर शुरुआत की अधिकतर फिल्में अजय के साथ ही की हैं। जिनमें से पांच फिल्में सुपरहिट रही हैं। अजय भी महक को अपनी बहन की तरह मानते हैं। इसलिए उनका इस शादी में आना तो तय ही है।

रोहित शेट्टी के पिता सलमान खान के पिता के अच्छे दोस्त हैं। और सलमान भी रोहित के दोस्त की तरह हैं तो वो भी इस शादी के मेहमान बन सकते हैं। अब देखना ये है कि जब सन ऑफ सरदार और जब तक है जान के एक्टर एक साथ इस पार्टी में आएंगे तो क्या नजा़रा होगा? साथ ही सलमान और शाहरुख जब एक दूसरे के सामने होंगे तो उनका क्या रिएक्शन होगा? जानने के लिए इंतजार कीजिये महक की शादी का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X