अजय और शाहरुख की लड़ाई में लगेगी बॉक्स ऑफिस की वाट

14 सितंबर बॉक्स ऑफिस का एक एतिहासिक दिन होगा जब अजय और शाहरुख की फिल्में होंगी एक दूसरे के आमने सामने। मल्टीप्लेक्सेसे में तो दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमाहॉल के मालिकों के लिए बहुत मुश्किल है आखिर वो किसे हां कहें और किसे ना। शाहरुख की फिल्म को ना कहेंगे तो भी उनका नुकसान और अजय को ना कहा तो भी नुकसान।
सूत्रों के अनुसार सन ऑफ सरदार की फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स इरोस इंटरनेशनल और वायाकॉम ने मल्टीप्लेक्स के मालिकों को धमकी भरे कॉल करने शुरु कर दिये हैं। उन्होने बताया हमें कहा जा रहा है कि हम सन ऑफ सरदार को ज्यादा महत्व दें। हमने अभी तक किसी भी तरह का कोई भी फैसला नहीं लिया है।
एक दूसरे सूत्र के अनुसार "कोई नहीं जानता कि अजय अपनी फिल्म को उसी दिन क्यों रिलीज करना चाहते हैं जिस दिन यश चोपड़ा अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। दीवाली पर फिल्म रिलीज करना जरुरी नहीं कि अच्छा ही करे। अजय की सिंघम ने बिना किसी फेस्टिव सीजन में रिलीज हुए काफी अच्छा बिजनेस किया था। या फिर यश राज अपनी डेट आगे बढ़ा दें। ये सब इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications