PICS: साथ आए 'देवदास' कपल.. शाहरूख- ऐश्वर्या.. लेकिन सलमान खान रहे गायब!

[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए संजय लीला भंसाली को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के बेस्ट डाइरेक्टर अर्वाड से सम्मानित किया गया। कोई शक नहीं कि संजय लीला भंसाली इस अवार्ड को पाकर काफी खुश हैं और इसी उत्साह में उन्होंने सभी बॉलीवुड सितारों को एक धमाकेदार पार्टी दी।

संजय लीला भंसाली की इस सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार शामिल रहे। खासकर तौर पर उनके देवदास स्टार्स.. शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय ने सबका ध्यान आकर्षित किया। जहां ऐश बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहां किंग खान भी काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

SUPERHIT: सलमान नहीं.. इस मामले में ज्यादा लकी हैं शाहरूख खान!

काफी समय से अफवाहें थी कि दिलवाले और बाजीराव मस्तानी के क्लैश के बाद शाहरूख और संजय लीला भंसाली के बीच कुछ तनाव हो गया है। लेकिन शाहरूख खान ने इस पार्टी में शिरकत लेकर सारी अफवाहों पर ताला लगा दिया है।

खैर, इन सितारों के बीच यदि किसी की कमी खली.. तो वे हैं दबंग स्टार सलमान खान। हाल ही में खबर आई है कि संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के घर जाकर उनसे मुलाकात की है और दोनों के बीच सालों से चली आ रही खटास को खत्म कर दिया है। लेकिन फिर भी सलमान खान इस पार्टी में नहीं दिखाई दिए.. हम्मम.. 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त सलमान शायद इतना समय न निकाल पाए हों।

खैर, यहां देंखे संजय लीला भंसाली की पार्टी में आए बॉलीवुड सितारे-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X