अभिषेक और ऐश की बेटी बी से मिले शाहरूख
बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान आपसी मतभेद को भुलाकर मंगलवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की नवजात बेटी को देखने के लिए गए। जिसे आज हर कोई 'बेटी बी' के नाम से जानता है
अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा, शाहरूख खान मेरी छोटी सी बिटिया को देखने आए। कुछ और परीचित लोग भी बेटी को देखने आए। हम अपना अधिक से अधिक समय उसके साथ बिता रहे हैं। मैं अपने जीवन के अच्छे पलों का लुत्फ उठा रहा हूं।
आपको बता दें कि 16 नवंबर को ऐश्वर्या राय ने एक बेटी को जन्म दिया था। बच्चन परिवार ने अभी तक इस नए सदस्य का नामकरण नहीं किया है। खबर है कि इस नन्हें मेहमान का नामकरण मकर संक्राति के दिन किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications