मैंने 25 साल ऐसा काम किया है कि कभी गायब नहीं हो सकता - शाहरूख खान
शाहरूख खान ने अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल के लिए थोड़ा थोड़ा प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी काम की बात कर डाली है।
शाहरूख खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा है और इस दौरान उन्होंने खुलकर उनकी आने वाली इम्तियाज़ अली फिल्म जब हैरी मेट सेजल पर जमकर बात की। फैन्स ने उनसे सवाल पूछा और उन्होंने जवाब दिया।
उनसे एक फैन ने पूछा कि अगर आप एक दिन के लिए गायब हो जाएंगे तो क्या करेंगे। इस पर शाहरूख खान का जवाब बेहद शानदार था।

शाहरूख खान ने जवाब दिया कि मैंने 25 साल काफी काम किया है। इतना काम तो कर ही लिया है कि कभी भी गायब होने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
इससे पहले भी शाहरूख नाकामयाबी पर बात करते हुए कह चुके हैं कि बहुत जल्दी सब कुछ मिल जाने से आपको हार की कीमत नहीं पता चलती है। बॉलीवुड में कई लोग हैं जो स्टारडम खोने से डरते हैं।
[2019 का DHAMAKA: सलमान खान तोड़ेंगे बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड]
गौरतलब है कि बॉलीवुड में पैसा बोलता है और इसलिए बॉक्स ऑफिस हर किसी का मालिक होता है। वरना अच्छे से अच्छा एक्टर भी जल्दी स्क्रीन पर दिखाई नहीं देता। सब बॉक्स ऑफिस की माया है अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चलती है तो एक्टर की किस्मत भी चलती है।
और अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पिटी तो एक्टर की किस्मत भी गई काम से। शाहरूख खान के साथ तो ऐसा कुछ ज़्यादा ही हुआ -


Click it and Unblock the Notifications











