शाहरूख के लिए परेशान अमिताभ
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अभिनेता शाहरुख खान के स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता जताई थी। जब शाहरुख को यह पता चला तो उन्होंने अमिताभ को फोन करके इसके लिए आभार व्यक्त किया। अमिताभ ने ट्विटर पर शाहरुख के एकाउंट पर लिखा था कि शाहरुख आप स्वस्थ दिख रहे हैं लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य की और देखभाल करना चाहिए।
इसके बाद शाहरुख ने 67 वर्षीय अमिताभ का आभार जताने के लिए उन्हें फोन किया।अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि उनके द्वारा ट्विटर पर लिखे संदेश के प्रति आभार जताने के लिए शाहरुख ने उन्हें फोन किया था।शाहरुख ने कहा था कि उनकी पत्नी गौरी ने अमिताभ का संदेश पढ़ा था और उन्होंने ही उन्हें इसकी जानकारी दी थी। अमिताभ और शाहरुख ने 'मोहब्बतें' और 'कभी खुशी कभी गम' फिल्मों में साथ काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications