ब्रैड पिट और शाहरुख खान एक साथ..किंग खान ने किया 'खास वादा'
शाहरुख खान ने ब्रैड पिट के साथ वार मशीन के प्रमोशन के दौरान नजर आए।
बॉलीवुड के सुपरस्टार और हॉलीवुड के सुपरस्टार जब एक साथ आते हैं तो बात ही कुछ और होती है। कुछ ऐसा ही हुआ जब बुधवार को शाहरुख खान और ब्रैड पिट एक साथ नजर आए । मौका था वार मशीन के प्रमोशन का। किसी को भी ये पता नहीं था कि ब्रैड पिट भारत आने वाले भी हैं या नहीं।
लेकिन अचानक फैन्स ब्रैड पिट को अपने चहेते स्टार शाहरुख खान के साथ देखकर हर कोई खुश हो गया। ब्रैड पिट शाहरुख खान के साथ फिल्म का प्रमोशन करने पीवीआर पहुंचे जहां दोनों ने मीडिया से खूब बातें की। शाहरुख खान ने अपनी और ब्रैड पिट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

इस दौरान ब्रैड पिट ने अपनी बॉलीवुड फिल्म में काम करने की भी बात की और कहा कि "मैं चाहकर भी बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं कर सकता क्योंकि मुझे ना तो डांस करना आता है और ना गाने गाना।" इस पर शाहरुख खान कहां चुप रहने वाले थे।
शाहरुख खान ने तुरंत ही ब्रैड पिट को बोल डाला कि इसकी चिंता वो ना करें। वो खुद उन्हें डांस सिखाएंगे। ब्रैड पिट भी शाहरुख खान की बात पर मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए तो इधर सोशल मीडिया भी दोनों को साथ में देखकर अपनी खुशी जाहिर किए बिना नहीं पाया।


Click it and Unblock the Notifications











