शाहरुख के एक्सीडेंट की अफवाह ने किया मीडिया को परेशान!
शाहरुख खान के एक्सीडेंट की खबर मीडिया को मिली 13 जनवरी की शाम को। तबसे लेकर मीडिया हैरान परेशान शाहरुख खान की खोजखबर लेने में जुट गयी। कई चैनल्स ने तो ये खबर भी चला दी कि शाहरुख खान का एक्सीडेंट हो गया है लेकिन अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन शाम होते होते जैसे जैसे ये खबर मीडिया में फैलती गयी और मीडिया शाहरुख खान का पता लगाने के लिए और भी सीरियस होकर जुटती गयी वैसे शाहरुख खान के फैंस भी थोड़ा परेशान होते गये।
आखिरकार रात तक मीडिया को शाहरुख खान की मैनेजर की तरफ से कंफरमेशन आई कि शाहरुख खान बिल्कुल ठीक हैं और वो किसी फंक्शन में गये हुए हैं। उन्हें कुछ भी नहीं हुआ। शाहरुख खान की मैनेजर भी मीडिया की इस बात से काफी हैरान हुई कि इस तरह से बिना जाने समझे ही शाहरुख खान के एक्सीडेंट की खबर क्यों मीडिया में फैल गयी।


Click it and Unblock the Notifications
