सलमान-आमिर की तुलना में शाहरूख दिखते हैं बूढ़े

बॉलीवुड की दुनिया ग्लैमर औऱ चकाचौंध की दुनिया है। दमकते चेहरों के पीछे लोग उम्र भी भूल जाते हैं। लोग अपने मनपसंद सितारों को इस हद तक प्यार करते हैं कि उन्हें कभी नहीं लगता है कि उनके चहेते सितारे कभी बूढ़े भी नजर आयेंगे। जिसका ताजा उदाहरण है कि पिछले 20-25 सालों से बॉलीवुड में तीन खान की हुकूमत चल रही है। जिन पर उम्र हॉवी नहीं है। लोग आज भी इनकी फिल्में बड़े चाव से देख रहे हैं।

लेकिन पिछले कुछ समय से तीनों खान में से एक खान अपने दोनों साथी खानों की तुलना में पिछड़ता जा रहा है। और उसका नाम है शाहरूख। जो आमिर खान और सलमान की तुलना में उम्रदराज कहा जाने लगा है। हालांकि उनके अभिनय कौशल पर किसी को शक नहीं है लेकिन फिर भी किंग खान की पिछली फिल्में इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि शाहरूख की अब उम्र हो चली है। फिल्म की जानकारी रखने वालों का कहना है कि इसके पीछे कारण है कि शाहरूख जरूरत से ज्यादा सिगरेट का सेवन करते हैं। खुद किंग खान कह चुके है कि वो चेन स्मोकर हैं और स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं लेकिन फिर भी वो अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा कारण यह भी है कि शाहरूख पिछले कुछ समय से खराब स्वास्थ्य को झेल रहे हैं, जिसके चलते उनकी सर्जरी भी हुई जो उन्हे शारीरिक रूप से कमजोर कर गयी है। इसके अलावा किंग खान ने कभी भी सलमान और आमिर की तरह कोई कास्मेटिक सर्जरी नहीं करवाई जिसके चलते उनका चेहरा उनकी असल उम्र दिखाने लगा जो कि सलमान और आमिर का चेहरा नहीं बताता।

खैर इतना तो तय है कि शाहरूख के दीवाने पूरे देश में मौजूद हैं, तभी तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में झगड़े होते हैं। उनके चाहने वालों की तरह हम भी यही चाहेंगे कि किंग खान स्वस्थ रहें, आबाद रहें और अपने दमदार अभिनय से देश और देशवासियों को मनोरंजित करते रहें लेकिन इस बीच वो अपने सेहत का भी ध्यान भी रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X