#SANJU: तो इन खान सुपरस्टार्स की वजह से, संजय दत्त को नहीं मिल रही थी फिल्में!

Recommended Video

Sanju: Shahrukh Khan & Aamir Khan get a special attention in Ranbir Kapoor’s film | FilmiBeat

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म संजू सबके दिलो दिमाग पर छा रही है। यूं तो फिल्म में रणबीर ही रणबीर हैं.. लेकिन बता दें, यहां शाहरुख खान और आमिर खान का भी जिक्र किया गया है। दरअसल, एक सीन में रणबीर यानि की संजू अपने पिता से अपना करियर डिस्कस करते हैं। संजू शिकायती लहजे में कहते हैं कि शाहरुख खान और आमिर खान के पास सारी अच्छी स्क्रिप्ट चले जाने से उनके पास बेहतर रोल नहीं आ रहे।

Quick REVIEW: 'संजू'- 2018 के सारे अवार्ड्स ले जाएंगे रणबीर कपूर

दिलचस्प बात यह भी है कि यह डायलॉग संजय के फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' साइन करने से पहले आता है। आपको याद हो तो राजकुमार हिरानी ने भी पहले शाहरुख खान को ही मुन्ना भाई एमबीबीएस आॅफर की थी। लेकिन शाहरुख ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था.. जिसके बाद यह संजय दत्त के हाथों में आई थी।

Sanju

बहरहाल, इस सीन से ही साफ है कि संजय दत्त ने इस बॉयोपिक फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी के सामने दिल खोलकर रख दिया था। उन्होंने अपनी कमज़ोरी भी निर्देशक से छिपाई नहीं थी। वहीं, राजू हिरानी ने इन बातों को दर्शकों के सामने दिलचस्पी के साथ परोसा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X