Viral PIC: 25 सालों पहली बार.. साथ आए दो KHAN सुपरस्टार.. देखें तस्वीर
25 सालों की दोस्ती में पहली बार एक ही फ्रेम में शाहरूख खान- आमिर खान। यहां देंखे शानदार तस्वीर, जो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।
कल ही हमने आपके साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जहां एक साथ शाहरूख खान और आमिर खान दुबई की पार्टी में बिजनेसमैन अजय बिजली के साथ नजर आए थे। खास होते हुए भी यह तस्वीर उतनी खास नहीं लगी थी। क्योंकि दोनों खान के बीच यहां कोई कनेक्शन नहीं दिख रहा था।
[सलमान की 'दबंग 3'.. शाहरूख की 'डॉन 3'.. और 'धूम 4'..]
लेकिन कुछ ही देर बाद शाहरूख खान ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जो बॉलीवुड प्रेमियों को सरप्राइज से कम नहीं लगा। यहां आप शाहरूख, आमिर को एक साथ इस सेल्फी में देख सकते हैं।

शाहरूख ने लिखा, एक दूसरे को जानते हुए हमें 25 साल हो गए.. यह पहली तस्वीर है जो हमने साथ ली है। यह मजेदार रात है।
कोई शक नहीं कि यह एक तस्वीर खान फैंस को क्रेजी करने के लिए काफी है। आमिर की दंगल और शाहरूख की रईस.. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है। और दोनों सितारे बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं।
बहरहाल, यह देखकर हम तो यही सोच रहे हैं कि काश दोनों खान एक साथ एक ही फिल्म में नजर आएं.... आप क्या सोचते हैं, हमें बताएं नीचे कमेंट बॉक्स में....


Click it and Unblock the Notifications