ALERT: शाहरूख - आमिर और सैफ के बेटे करने जा रहे हैं अपना फिल्म डेब्यू, ये रही सारी डीटेल्स

बॉलीवुड में स्टार किड्स का प्रचलन तो नया है नहीं। अब खबर है कि शाहरूख खान, सैफ अली खान और आमिर खान, इन तीनों के ही बच्चे अपना अपना हिंदी फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं। जहां शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान अपना डेब्यू, असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करेंगे वहीं आमिर खान के बेटे आज़ाद और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपना डेब्यू चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करेंगे।

आर्यन खान, करण जौहर की तख्त में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं आज़ाद राव खान, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में उनके बचपन का किरदार निभाते दिख सकते हैं। बात करें तैमूर की तो वो धर्मा प्रोडक्शन्स की गुड न्यूज़ में करीना कपूर और अक्षय कुमार के बेटे बने दिखाई देंगे। वैसे बॉलीवुड के कई स्टार्स अपना डेब्यू, चाइल्ड एक्टर के तौर पर कर चुके हैं -

तैमूर अली खान मीडिया के फेवरिट हैं। वो अभी से सुपरस्टार भी हैं। कैमरा को देखकर हाथ हिलाना वो कभी नहीं भूलते। दूसरी तरफ, आज़ाद मीडिया से दूर रहने वाले बच्चे हैं। ऐसे में उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। बात करें आर्यन खान की तो ये बॉलीवुड में उनका पहला कदम है।

shahrukh-khan-aamir-khan-and-saif-ali-khan-kids-are-all-set-to-make-their-film-debut

करण जौहर पहले ही तय कर चुके हैं कि वो आर्यन को लॉन्च करेंगे। फिलहाल आर्यन तख्त के साथ फिल्म की बारीकियां सीखेंगे। खबर तो ये भी है कि करण जौहर, आर्यन और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर को एक साथ लॉन्च करना चाहते हैं। अब देखना है कि तख्त के बाद आर्यन का बॉलीवुड सफर किधर जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X