Shahrukh Khan की 'मन्नत' में देर रात घुस आए दो लोग, दीवार फांदकर की ऐसी हरकत, गिरफ्तार

Recommended Video
Shahrukh Khan: फिल्मी सितारों के फैंस से जुड़ी कई अजीबोगरीब घटनाएं सामने आते रहती हैं। कई मामले ऐसे होते हैं, जहां फैंस अपने फेवरिट सुपरस्टार से मिलने के लिए कुछ हदें भी तोड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ खबरें आ रही हैं शाहरुख खान के बंगले मन्नत से।
मुंबई में सुपरस्टार के बंगले मन्नत में गुरुवार को दो युवक घुस गए। मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों लड़के बाहरी दीवार फांदकर मन्नत में घुस गए और दोनों तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे, जब सुरक्षा गार्डों ने इन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान, 20 से 22 वर्ष की आयु के पुरुषों ने दावा किया कि वे गुजरात से आए थे और 'पठान' स्टार के फैन हैं और उनसे मिलना चाहते थे।
दोनों लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अनधिकार प्रवेश और अन्य प्रासंगिक अपराधों का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, इस घटना के वक्त शाहरुख खान घर पर नहीं थे। दोनों लड़के बंगले की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए थे। सबसे पहले सिक्युरिटी गार्ड ने देखा। ये घटना रात 9.30 बजे की है। बता दें, मन्नत में 6 मंजिलें हैं, जिसमें शाहरुख खान की फैमिली 2 मंजिलों में ही रहती है। जबकि बाकी की मंजिलों को ऑफिस, प्राइवेट बार, प्राइवेट थिएटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट रूम, जिम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया और पार्किंग जैसी अन्य सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हाल ही में बंगले का नेम प्लेट भी बदलवाया गया है।
बता दें, हर रविवार और खास मौकों पर भारी संख्या में शाहरुख फैंस सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए मन्नत के सामने खड़े होते हैं। हर दिन यहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जो मन्नत के सामने तस्वीरें लेते दिख जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications