अपनी ज़बान के पक्के हैं शाहरूख

हाल ही में वो अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाल कर अपने दोस्त योगेश लखानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। योगेश ब्राइट आउटडोर मीडिया प्राइवेट लि. के सीएमडी हैं। इस दिन शाहरूख अपने दोस्त संजय कपूर के साथ भी थे। उसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को भी वादा किया था कि वो उनकी पार्टी में जरूर आएंगे।
शाहरूख अपना वादा निभाते हुए 3.30 बजे देर रात उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंचे, उनके दोस्त का कहना था कि शहरूख ने मुझसे कहा था कि वो मेरी पार्टी में जरूर शामिल होंगे लेकिन किसी जरूरी मीटिंग के कारण उनको पहुंचने में देरी हो गयी। मैने उनके आने के बाद ही केक काटा। हम आपको बता दें कि योगेश शाहरूख के सारे आउटडोर प्रमोशन का काम संभालते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











