सलमान की टाईगर संग देखें शाहरुख की बेनाम फिल्म का फर्स्ट लुक

बैंगलोर। कल 15 अगस्त को अवसर पर सलमान खान की फिल्म 'एक था टाईगर' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और साथ ही फिल्म के बीच में शाहरुख कैटरीना और अनुष्का शर्मा की बेनाम फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ। टाईगर देखने गए लोगों को किंग खान की फिल्म की झलक भी दिख गई यानी यश राज बैनर ने एक के तीर से दो निशाने लगा लिए।
सलमान की बड़ी तादाद में फैन फोलोइंग का फायदा शाहरुख की फिल्म को दिलाने के लिए यशराज ने ये तरीका निकाला है। और अब एक था टाईगर की इस बम्पर सफलता को देखते हुए यही लगता है कि यशराज का फैसला बिल्कुल सही था सल्लू के साथ शाहरुख की फिल्म का प्रमोशन इससे अच्छा प्रमोशन का तरीका तो हो ही नहीं सकता।
बताया जा रहा है कि पहले ही दिन में एक था टाईगर ने करीब 35 करोड़ का बिजनेस किया है और अभी जबकि ईद आनी बाकी है तो कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचेगी। ऐसे में जो भी टाईगर को देखने आएगा वो शाहरुख खान की फिल्म की झलक लेकर जाएगा। इससे पहले ये खबर थी कि यशराज बैनर ने सभी सिनेमाहॉलों में एक था टाईगर के प्रिंट बेचने से पहले ये शर्त रखी कि उन्हें शाहरुख की बेनाम फिल्म भी खरीदनी होगी जो की दीवाली पर रिलीज हो रही है। सलमान यशराज की इस मांग से कुछ नाराज से नजर आए। लेकिन इसके बावजूद टाईगर की सफलता के आगे ये छोटी छोटी बातें नज़रअंदाज हो गईं।
ज्ञात हो कि कैटरीना कैफ के जन्मदिन पार्टी में कुछ हंगामा होने के बाद से शाहरुख और सलमान एक साथ नज़र नहीं आए और अब जब कैटरीना एक साथ इन दोनों खानों के साथ एक ही बैनर की फिल्म कर रही हैं तो दोनों खान अब एक दूसरे की फिल्मों की सफलता की कामना करते दिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications