कैटरीना और दीपिका संग शाहरुख लगाएंगे ठुमके
शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण आजकल बॉलीवुड पर छाए हुए हैं। अब ये तीनों स्टार जल्द ही आईपीएल के उद्घाटन समारोह के दौरान ठुमके मारते नज़र आएंगे। 3 अप्रैल से शुरु होने जा रहे आईपीएल मैच का उद्घाटन समारोह 2 अप्रैल को होगा और इस समारोह के दौरान शाहरुख खान संग कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण एक साथ स्टेज पर परफॉर्म करते नज़र आएंगे। ये समारोह कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में होगा। इस उद्घाटन समारोह की टिकट अभी से खत्म होने की कगार पर पहुंच गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस उद्घाटन समारोह के दौरान कम से कम एक लाख लोग तो होंगे ही उसके अलावा और भी लोगों के शामिल होनी की उम्मीद है।
आईपीएल के उद्घाटन समारोह के दौरान वहां पर बॉलीवुड सितारों के अलावा कुछ हॉलीवडु सितारे भी शामिल होंगे। जिनमें पिटबुल का नाम शामिल है। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज इस उद्घाटन समारोह की तैयारी में है और साथ ही कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण संग स्टेज पर थिरकने के लिए शाहरुख खान भी तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान और कैटरीना कैफ कुछ अवॉर्ड फंक्शन्स में साथ में परफॉर्म कर चुके हैं लेकिन 1 अप्रैल को पहली बार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ एक साथ किसी फंक्शन में शिरकत करेंगे।
शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में लोगों ने काफी सराहा था। साथ ही 2008 में आई फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। अब जल्द ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में भी नज़र आएंगे। शाहरुख खान के साथ कैटरीना और दीपिका को देखने के लिए लोग अभी से बेताब हो रहे हैं। सभी को उम्मीद है कि शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण एक साथ परफॉर्म करके इस उद्घाटन समारोह में चार चांद लगा देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











