तस्वीरें- टीम इंडिया की जीत पर शाहरूख, करण ने की पार्टी
मुंबई। आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग के काले अध्याय को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया ने कल इंग्लैंड को इंग्लैंड की धरती पर चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में हरा दिया। जिसकी खुशी हर क्रिकेट प्रेमी ने महसूस की। फिल्म सितारों ने टीम इंडिया की प्रशंसा ट्विटर अकाउंट पर की।
टीम इंडिया की जीत पर फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि 'विश्व चैम्पियनों ने इंग्लैंड को उसी के घर में हराकर जीत अपने नाम की। उन्होने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि आप नेतृत्व, रणनीति एवं पिच को परखने में माहिर हैं। उन्होने टीम की प्रशंसा में कहा है कि आपने दुनिया को दिखा दिया की हम किस मिट्टी के बनें हैं। आप इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूते रहें यही हमारी कामना है।' वहीं मिनिषा लांबा ने लिखा है कि 'एक युवा टीम ने अपना दम दिखाया, यह वक्त राजनीति में भी बदलाव का है, युवा अब इस देश का नेतृत्व करें।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने लिखा है कि भारत, इंग्लैंड के बीच मैच बेहद शानदार रहा। भारत ने अच्छी जीत हासिल की। टीम इंडिया, वास्तव में चैम्पियन हैं। लेकिन लगता है कि बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान और करन जौहर ने पहले ही पार्टी कर ली। आपको याद दिला दें कि शाहरूख 'कोलकाता नाइट राइडर्स' टीम के मालिक भी हैं और खेल से खास जुड़ाव भी रखते हैं।
देखें शाहरूख और करन की पार्टी की कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications