20 साल की हुई कुछ कुछ होता है, सलमान के बिना पार्टी करेंगे शाहरूख - काजोल औऱ रानी मुखर्जी

करण जौहर की डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है, आज पूरे बीस साल की हो चुकी है और इसलिए धर्मा प्रोडक्शन्स आज एक काफी बड़ी पार्टी करने वाला है। लेकिन जहां एक तरफ इस पार्टी में राहुल - अंजली और टीना एक साथ आएंगे वहीं, अमन यानि कि सलमान खान इस पार्टी में शिरकत नहीं करेंगे। दरअसल, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस फिल्म की कास्टिंग बहुत ही दिलचस्प रही है। करण जौहर ने सलमान खान वाले रोल के लिए कई लोगों को अप्रोच किया था लेकिन सबने रिजेक्ट कर दिया था। चंद्रचूड़ सिंह ने तो उन्हें काफी घंटे इंतज़ार करवाया और फिर फिल्म करने से मना कर दिया। फिर सलमान खान की बहन अलवीरा और करण जौहर काफी अच्छे दोस्त थे।

shahrukh-kajol-rani-mukerji-celebrate-20-years-kuch-kuch-hota-hai-sans-salman-khan

चंकी पांडे की एक पार्टी में सलमान, करण के पास आए और खुद ही पूछा कि मैंने सुना है कि तुम कोई फिल्म बना रहे हो। मुझे आकर फिल्म की कहानी सुनाई। अगले दिन करण ने सलमान को केवल पहला हाफ सुनाया और सलमान ने हां कर दी। करण जौहर ने पूछा कि अभी आपकी एंट्री भी नहीं तो सलमान ने कहा कि वैसे भी ये रोल कोई नहीं करेगा।

दरअसल, सलमान खान का परिवार यश जौहर की काफी इज़्जत करता था और इसलिए सलमान खान ने ये फिल्म करने से हां कर दी। और कुछ कुछ होता है को उसका अमन मिला। राहुल और अंजली यानि कि शाहरूख - काजोल ने दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे के दौरान ही करण की पहली फिल्म के लिए हां कर दी थी। उस फिल्म में करण जौहर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।
[#18YearsAgo: शाहरूख सलमान की टीम ने अजय को दिया था ज़ख्म!]

इसके बाद टीना के रोल के लिए उन्होंने ट्विंकल खन्ना से लेकर रवीना टंडन तक कई हीरोइनों को अप्रोच किया लेकिन सबने मना कर दिया। बाद में आदित्य चोपड़ा ने उन्हें रानी मुखर्जी का नाम सुझाया था। और इस तरह फिल्म की कास्टिंग पूरी हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X