..................... Shahrukh Kajol celebrated 1000 weeks of DDLJ - Hindi Filmibeat

20 साल बाद फिर करीब आए राज(शाहरुख)-सिमरन(काजोल)

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म ने 20 साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर मुंबई में यशराज बैनर द्वारा एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया गया है जिसमें दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे की पूरी कास्ट और साथ ही आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी पामेला चोपड़ा शामिल हुए। शाहरुख खान व काजोल ने मिलकर राज और सिमरन के प्यार के गुजरे पलों को फिर से जिया।

शाहरुख ने घउटनों के बल बैठकर राज की तरह गिटार बजाया और साथ ही अपने दोनों हाथों को खोलकर राज का सिगनेचर स्टेप भी किया। आदित्य चोपड़ा ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म पर आधारित अपनी किताब भी लॉंच की और शाहरुख खान ने इस किताब में लिखे गये फिल्म के कुछ अपने पसंदीदा पलों को दोबारा से एक्ट करके भी दिखाया।

शाहरुख व काजोल एक दूसरे के गले लगे और दोनों ने मिलकर इस मौके पर अपने बीच की कैमिस्ट्री को फिर महसूस किया। इस ईवेंट को बेहतरीन व यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। सभी ने यश चोपड़ा व अमरीश पुरी जी को याद किया और कहा कि इन दो शख्सियत की वजह से दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे संभव हो सकी।

आदित्य चोपड़ा ने अपनी इस किताब में लिखा है कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म के लिए शाहरुख खान उनकी पहली पसंद थे। शाहरुख के अलावा उन्होंने किसी एक्टर के बारे में नहीं सोचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X