..................... Shahrukh Kahn back as Gujarati don in Farhan Akhtar's 'Don 3' - Hindi Filmibeat

फरहान के डॉन 3 में शाहरूख का गुजराती किरदार...

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान एक बार फिर से सुपरस्टार फरहान अख्तर के निर्देशन में काम करने जा रहे हैं। वह भी डॉन सीरीज 3 में। लेकिन इस बार का डॉन ना तो यह कहेगा कि उसे 11 देशो की पुलिस खोज रही है और ना ही कोई यह कहेगा कि उसे जंगली बिल्लियां बहुत पसंद हैं। इस बार का ड़ॉन हो सकता है कि जींस-पैंट भी ना पहने और ना ही मार्डन डांस करे।

बल्कि इस बार का डॉन गुजराती बोलेगा और हो सकता है कि वह गरबा भी करे। क्योंकि इस बार फरहान अख्तर पर्दे पर गुजराती डॉन को पेश करने वाले है जिसके लिए वह पटकथा तैयार करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने फिल्म के लिए शाहरूख को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। जिसे लेकर खुद किंग खान काफी उत्साहित है और कहा जा रहा है कि इसलिए वह आजकल गुजराती वेश-भूषा, कल्चर पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

मालूम हो कि फरहान अख्तर ने शाहरूख के साथ ही डॉन और डॉन 2 बनायी थी जो कि औसत फिल्में रही थीं। शाहरूख खान ने दोनें ही फार्मेट में एक्शन किंग का रोल प्ले किया था जिसे कि भारत से ज्यादा विदेशों में सराहा गया। देखते हैं कि गुजराती अंदाज में किंग खान पर्दे पर क्या कमाल करते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X