शाहरुख को मिला सबसे अट्रेक्टिव पर्सनैलिटी का अवॉर्ड, क्या ये भी खरीद लिया!

शाहरुख खान को हाल ही में ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी सर्वेक्षण कंपनी ने दुनिया का सबसे आकर्षित सेलिब्रिटी घोषित किया है। शाहरुख का नाम चुने जाने के पीछे किसी एक इंसान का हाथ नहीं है बल्कि इस रिसर्च कंपनी ने 16 शहरो में ये सर्वे कराया है और तब जाकर रिजल्ट के आधार पर शाहरुख खान को चुना गया है। शाहरुख खान के बाद इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उनके बाद आमिर खान चौथे नंबर पर, मिथुन चक्रवर्ती, कैटरीना कैफ और सलमान खान, सचिन तेंदुलकर हैं। लेकिन कंपनी के इस रिजल्ट से कई सारे लोग नाराज हैं और उन्हें लगता है कि ये अवॉर्ड भी बाकी के अवॉर्ड्स की तरह खरीदा गया है। उनका कहना है कि शाहरुख खान के बाद अमिताभ आ ही नहीं सकते। अमिताभ सबसे ज्यादा अट्रेक्टिव सेलिब्रिटी हैं।

शाहरुख खान के फैन्स हालांकि इस रिजल्ट से काफी खुश हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन, सलमान खान के फैन्स का कहना है कि शाहरुख खान सबसे ज्यादा अट्रेक्टिव हो ही नहीं सकते। अमप्रीत सिंह जो कि शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं का कहना है "शाहरुख खान का मुकाबला कौन कर सकता है। शाहरुख खान सबसे ज्यादा अट्रेक्टिव सेलिब्रिटी है और शाहरुख की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। शाहरुख आज भी रोमाटिक हीरो हैं।" मोहम्मद मंजूर आलम ने कहा "कोई शक नहीं है कि शाहरुख खान बेस्ट हैं। जिसने देश और दुनिया में अपने काम से लोहा मनवाया है।" मंजूर आलम जी का साथ देते हुए कपिल लांबे ने कहा है "आप ने बिल्कुल ठीक कहा है भाई। शाहरुख खान दुनिया के सबसे बड़े हीरो हैं और बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर हीरो भी। पूरी दुनिया उनको पहचानती है।"

दूसरी तरफ एक ग्रुप है जो कि इस सर्वे से पूरी तरह से निराश है और कहता है कि ये सर्वे गलत है। जगदीश चौहान का कहना है "लगता है शाहरुख खान ने ये अवॉर्ड भी खरीद लिया है। अमिताभ बच्चन ही दुनिया के सबसे ज्यादा अट्रेक्टिव स्टार है। अमिताभ को पीछे छोड़ पाना नामुमकिन है।" प्रिंयका निगम का कहना है "ये गलत है। शाहरुख खान में मुझे ऐसी कोई भी क्वालिटी नज़र नहीं आती जिससे ये तय हो कि वो सबसे बडे़ स्टार हैं और सबसे अट्रेक्टिव भी। बिग बी सबसे आकर्षक हैं जो कि 71 की उम्र में भी सभी को आकर्षित करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X