शाहरूख मेरे कारण ही बॉलीवुड के किंग खान बने हैं: अनिल कपूर

अनिल की माने तो शाहरूख की सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर' सबसे पहले उन्हें ऑफर की गई थी लेकिन उस समय वो काफी व्यस्त चल रहे थे जिसके कारण वो फिल्म में काम नहीं कर पाए। तब जाकर फिल्म की टीम ने उनसे संपर्क साधा, उस समय शाहरूख बॉलीवुड में काफी नये थे।
इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में आज का किंग खान बना दिया। आपको बता दें कि काजोल और शाहरूख की यह फिल्म उस जमाने की सुपरहिट फिल्म रही है। इसके चलते शाहरूख के सितारे बुलंदी में पहुंच गये।
इसके बाद अनिल ने यह भी कहा कि अगर उस समय मैंने बाजीगर की होती तो शाहरूख आज वहां तक कभी नहीं पहुंच पाते जहां वो आज अपनी जगह बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











