'पा' के प्रीमियर पर पहुँचेंगे शाहरुख
शाहरुख की अमिताभ से प्रतिद्वंदिता जगजाहिर है। इसके बावजूद बिग बी प्रोफेशनल रिलेशन में इस तरह की छोटी-छोटी बातों को तूल नहीं देना चाहते। इसलिए उन्होने खुद पहल कर के शाहरुख को फिल्म'पा'के प्रीमियर के लिए आमंत्रित किया।
अब भला जब बिग बी खुद अपनी ओर से शाहरुख को इतना मान दे रहे हैं। तो शाहरुख कैसे ना कहते। शाहरुख ने'पा'के प्रीमियर में आने के लिए हामी भर दी है। इस हामी से बिग बी काफी खुश हैं।
फिल्म पा के पोडक्शन की जिम्मेदारी अभिषेक ने अपनी कंपनी एबीसीएल के तहत उठायी है। इस समय पूरा बच्चन परिवार पा के लिए रात दिन एक कर रहा है। एबीसीएल की मुखिया इस समय ऐश्वर्या हैं जो फिल्म की मार्केटिंग से लेकर हर काम देख रही हैं।
फिल्म 'पा' का प्रीमियर बड़े भव्य स्तर पर होने वाला है। इस प्रीमियर में आने के लिए अमिताभ ने सबसे पहले आमिर को मनाया। आमिर इस के लिए राजी भी हो गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications