शाहरुख ने विदेश में लिंग परीक्षण कराया होगा तो बच सकते हैं!
शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने सरगोसी के जरिये होने वाले अपने तीसरे बच्चे का लिंग परीक्षण कराया है। शाहरुख खान और गौरी खान पर ये आरोप लगाया है एक इंग्लिश न्यूजपेपर ने। इस खबर के अनुसार इंडियन रेडियोलॉजिकल और इमैजिंग एसोसिएशन ने शाहरुख खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का लिंग परीक्षण कराया है और ये जानने की कोशिश की है कि वो लड़का है या लड़की। इस आरोप पर जब किंग खान और गौरी खान से पूछताछ की गयी तो उन्होंने इस विषय पर कोई भी बात नहीं की।
शाहरुख खान के जबसे तीसरे बच्चे के पिता बनने की खबर आई है तबसे हर तरफ यहीं चर्चा है कि शाहरुख खान बेबी ब्वॉय एक्सपेक्ट कर रहे हैं। बस यही एक बात ने इतना बड़ा बतंगड़ खड़ा कर दिया। शाहरुख खान पर आरोप लग गया कि उन्होंने लिंग परीक्षण के जरिये अपने होने वाले बच्चे के लड़का होने की पता कराया है। इसीलिए वो इतना श्योर हैं कि उनका तीसरा बच्चा जो कि सरगोसी के जरिये पैदा होने वाला है लड़का होगा। शाहरुख खान की तरफ से हालांकि इस खबर पर कोई भी जवाब नहीं आया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही किंग खान इस विषय पर अपनी सफाई देंगे।
शाहरुख खान और गौरी खान के ऊपर लगे इन आरोपों ने उन्हें काफी मुश्किल में फंसा दिया है। मीडिया कर्मी कल से ही शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले मन्नत के बाहर खड़े हैं इस इंतजार में कि किंग खान आखिर इस विषय पर क्या कहेंगे। लेकिन शाहरुख ने अभी तक किसी से भी इस विषय पर कोई बात नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











