ई निवास से प्रभावित हुए शाहरुख
शाहरुख खान ने जब से ई निवास की फिल्म माई नेम इज एंथोनी गोंसाल्विस को देखा है तब से वे ई निवास से बहुत प्रभावित हो गये हैं.
उन्होंने ई निवास को अपने बैनर रेड चिलीज इंटरटेन्मेंट तले एक फिल्म को लिखने और निर्देशन के लिए कहा है. दोनो ने फिल्म की कहानी पर चर्चा भी की.
वैसेनिवास के खाते में अभी तक गिनी-चुनी फिल्में हैं, जिनमें से ज्यादातर फ्लाप रही हैं. ई निवास ने अपना करियर फिल्म शूल से आरंभ किया था. इसके बाद उनकी रामू के बैनर तले लव के लिए कुछ भी करेगा आई जो एक कामेडी फिल्म थी. दम और बरदाश्त कब आईं और कब चली गईं पता ही नहीं चला.
वैसे पता चला है कि निवास प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन शाहरुख खान उनसे कामेडी और एक्शन फिल्म करवाना चाहते हैं.
इसके लिए शाहरुख ने ई निवास से जबर्दस्त स्क्रीन-प्ले लिखने को कहा है


Click it and Unblock the Notifications