ट्विटर पर शाहरुख के हजारों समर्थक
बॉलीवुड के किंग खान यानी अभिनेता शाहरुख खान अपने प्रशंसकों के बीच इतने अधिक लोकप्रिय हैं कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर से जुड़ने के एक दिन के अंदर ही वेबसाइट पर उनके 20,300 से अधिक समर्थक बन गए हैं।
शाहरुख ने एक दिन पहले ही फिल्म निर्माता करन जौहर के कहने पर ट्विटर पर अपना एकाउंट खोला है। ट्विटर पर शाहरुख की लोकप्रियता के संबंध में करन ने कहा कि ट्विटर लोगों से बातचीत करने का सबसे अच्छा माध्यम है। करन कहते हैं कि "मैं अपने दोस्तों से अक्सर कहता हूं कि वे ट्विटर से जुड़े। शाहरुख ने मेरे सुझाव पर अमल किया और 24 घंटे के भीतर उनके 10,000 से अधिक समर्थक बन गए।"
हाल में बॉलीवुड हस्तियों द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट और ब्लॉग जैसे उच्च संचार तकनीक माध्य मों से अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने का क्रेज बढ़ा है। इसके अलावा फिल्मों के प्रचार और विवादों के समय अपनी बात रखने के लिए भी इन माध्यमों का उपयोग स्टार्स खूब कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications