कुछ यूं कहा शाहरुख ने यश चोपड़ा को अलविदा
यश चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के साथ अपने अनुभवों को शेयर किया और कहा कि "शाहरुख इकलौते ऐसे हीरो है जिन्होंने कभी भी मुझसे फिल्म की कहानी या वो कितने पैसे चार्ज करेंगे ये नहीं पूछा। मैं चेक के द्वारा जितने पैसे शाहरुख को भिजवा देता था वो उसे ले लेते थे और बाद में ये भी कहते थे कि इतने पैसे क्यों भिजवा दिये।" यश चोपड़ा ने कहा कि शाहरुख को उनकी कहानी पर पूरा भरोसा होता था। वो कभी भी फिल्म की शूटिंग से पहले यश चोपड़ा से नहीं मिलते थे क्योंकि उन्हें ना तो कहानी सुननी होती थी और ना ही उन्हें पैसे के बारे में बात करनी होती थी।
अपने इंटरव्यू में जब यश चोपड़ा ने ये कहा कि वो 13 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म जब तक है जान के बाद फिल्मों का निर्देशन नहीं करेंगे शाहरुख भावुक हो उठे और उन्होंने यश चोपड़ा को गुडबाय किस करके अलविदा कहा। शाहरुख और यश चोपड़ा की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है। डर से लेकर जब तक है जान तक जितनी भी फिल्में दोनों ने साथ में की उनमें से लगभग सभी हिट हुई हैं। अब यश चोपड़ा के निर्देशन छोड़ेने के बाद फिल्म इंडस्ट्री इनकी जोड़ी जरुर मिस करेगी। लेकिन अभी तो सबको इंतजार है नवंबर में रिलीज होने जा रही रोमांटिंग किंग और रोमांटिक हीरो की फिल्म 'जब तक है जान' का जिसमें पहली बार कैटरीना कैफ के साथ शाहरुख रोमांस करते नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
