तीसरे बच्चे के बाप बनने वाले हैं शाहरूख खान
जीं हां हैरान हो गये ना.. लेकिन यही खबर मिड डे ने छापी है कि मोहब्बत के बादशाह शाहरूख खान एक बार फिर से पापा बनने वाले हैं। लेकिन वह और उनकी पत्नी गौरी को तीसरी संतान सैरोगेट मदर के जरिये मिलेगी।
कहा जा रहा है कि शाहरूख की बीवी गौरी खान की यह इच्छा थी कि वह सैरोगेट के जरिये बच्चे को प्राप्त करे। 22 साल से सफल और खुशनुमा जिंदगी गुजारने वाले बॉलीवुड के लविंग कपल्स में एक शाहरूख-गौरी को तीसरी संतान जुलाई के पहले सप्ताह में प्राप्त हो जायेगी।
डीनए के मुताबिक शाहरूख-गौरी ने सैरोगेट चाइल्ड के लिए उसी डॉक्टर से संपर्क किया जिसने आमिर खान और किरण रॉव को नन्ही खुशी प्रदान की थी। आमिर-किरण को सैरोगेट मदर के ही जरिये बेटे आजाद की प्राप्ति हुई थी।

गौरतलब है कि शाहरूख-गौरी को शादी से दो बच्चे है आर्यन और सुहाना है। जिसमें आर्यन की उम्र 15 साल और सुहाना की उम्र 13 साल है। कहा जा रहा है कि तीसरा बच्चा जिसकी उम्मीद खान परिवार कर रहा है, वह भी बेटा है।
बॉलीवुड के सबसे सुखी परिवार में शाहरूख-गौरी खान की गिनती होती है। आराम से इनके घर में दो नायाब फूल है बेटा-बेटी के रूप में, ऐसे में तीसरे बच्चे की चाहत खान परिवार को क्यों हुई? यह एक सोचनीय विषय है।


Click it and Unblock the Notifications











