दिलदार शाहरुख ने बांटे नौकरो को लाखो रुपए
बालीवुड की हस्तियां भले ही करोडों रुपयों में खेलती हों लेकिन दूसरों का पैसा हजम करने और अपने घर और कार्यालय में काम करने वाले नौकरों को रो रोकर पैसा देने के मामले में बदनाम रहती हैं.
लेकिन शाहरुख खान को शायद यूं ही बालीवुड का बादशाह नही बोला जाता. वे अपने घर के नौकरों के लिए भी सचमुच एक दिलदार बादशाह की तरह ही हैं. इसका उदाहरण तब सामने आया जब शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी ने अपने घर की नौकरानी, रसोइया, ड्राइवर और अपने आफिस में काम करने वालों को एक एक लाख रुपये का चेक बोनस के रुप में दिया. शाहरुख की इस दिलदारी से जहां वे सभी आश्चर्यचकित थे वहीं उनके मुंह से शाहरुख के लिए ढेर सारी दुआयें निकल रही थी.
शाहरुख खान के घर में काम करने वाली नौकरानी को शाहरुख हर साल 18 हजार रुपये और बेहतरीन साडी दिया करते थे, लेकिन उसे उस समय विश्वास नही हुआ जब उसे शाहरुख और गौरी ने एक लाख रुपये का चेक दिया.
बताया जाता है कि शाहरुख ने अपने घर मन्नत और अपने प्रोडक्शन रेड चिलीज के कर्मचारियों को कुल मिलाकर 1.5 करोड रुपये दिये. लगता इसी दिलदारी की बदौलत शाहरुख ने सफलता की बुलंदियो को छुआ है.


Click it and Unblock the Notifications